Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Jamshedpur Rural News: चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत की 15 सोलर जलापूर्ति योजनाएं ठप, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

Jamshedpur Rural News: चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत में सोलर जलापूर्ति योजनाओं के बंद पड़े रहने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. पंचायत के विभिन्न गांवों में स्थापित 15 सोलर जलापूर्ति योजनाएं कई महीनों से ठप हैं, लेकिन अब तक उन्हें चालू करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि जगदीश गोप ने बताया कि बंद पड़ी जलापूर्ति योजनाओं को दुरुस्त कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है. इसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

इन गांवों में बंद हैं सोलर जलापूर्ति योजनाएं
जगदीश गोप के अनुसार लोधाशोली पंचायत के विभिन्न गांवों में कुल 15 सोलर जलापूर्ति योजनाएं बंद हैं. इनमें लोधाशोली गांव में 3, कोलबादिया में 3, खाड़बांधा में 1, कटाशमारा में 1, आमलागोड़ा में 2, निमडीहा में 2, कलशीमुग गांग में 1, देवशोल में 1 और राजबांध गांव में 1 योजना शामिल है.

जल्द मरम्मत की मांग
उन्होंने विभाग से मांग की है कि सभी खराब सोलर जलापूर्ति योजनाओं की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें चालू किया जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल सके. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और उमस के मौसम में जलापूर्ति व्यवस्था ठप रहने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !