Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Bihar News : मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, तीन जिलों से बुलानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

Bihar News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बैरिया गोलंबर के पास बुधवार देर रात एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। हालांकि समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


घर छोड़कर बाहर निकले लोग

आग लगने के बाद गोदाम के आसपास स्थित अपार्टमेंट और मकानों में रहने वाले लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। पूरे इलाके में धुआं फैल जाने से लोगों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि यह कबाड़ गोदाम मोहम्मद मुजाहिदीन का है। आग की चपेट में आने से गोदाम परिसर में खड़ी तीन जेसीबी मशीनें भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

कई जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

आग की भयावहता को देखते हुए स्थानीय संसाधन कम पड़ गए। इसके बाद हाजीपुर, दरभंगा, समस्तीपुर समेत आसपास के जिलों से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर अधिकारी आर.एन. पांडेय ने बताया कि गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का कबाड़ रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या जलती हुई सिगरेट फेंके जाने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !