Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Chaibasa News: नोवामुंडी में पति से विवाद के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के तोड़ेतोपा हरिजन टोला में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मनीषा मुखी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर मनीषा का अपने पति गुरमा मुखी से झगड़ा हुआ था।


पुलिस जांच जारी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मनीषा को फंदे से उतारकर तुरंत नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !