Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jamshedpur News: धातकीडीह के युवक की कतर में औद्योगिक हादसे में हुई मौत, पार्थिव शरीर का अब तक नहीं मिला सुराग

Jamshedpur: कतर के रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुए भीषण औद्योगिक हादसे में जमशेदपुर के रहने वाले राजा अली इमाम की मौत हो गई। मंगलवार को उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। राजा अली शहर के धातकीडीह इलाके के रोड नंबर-4 ए ब्लॉक के निवासी थे और विदेश में तकनीकी क्षेत्र से जुड़े पद पर कार्यरत थे। करीब चार वर्षों से कतर में कार्यरत राजा अली इमाम एक निजी कंपनी में इंस्ट्रूमेंट टेक्नीशियन के रूप में सेवाएं दे रहे थे। परिवार की बेहतर जिंदगी के लिए उन्होंने विदेश का रुख किया था और वहीं नौकरी कर रहे थे। कुछ समय पहले वह ईद के अवसर पर अपने घर आए थे और परिजनों के साथ समय बिताने के बाद दोबारा कतर लौट गए थे।

पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए पीछे
राजा अली अपने पीछे पत्नी, एक सात वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। परिवार के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि हादसे के कई दिन बाद भी राजा अली का पार्थिव शरीर बरामद नहीं हो पाया है। रिश्तेदार और परिचित लगातार उनके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। परिजन चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनका शव भारत लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

रविवार रात हुआ था भीषण विस्फोट
स्थानीय लोगों और परिचितों के अनुसार राजा अली बेहद सरल और मिलनसार व्यक्ति थे। विदेश जाने से पहले भी वह अपने दोस्तों और परिचितों से नियमित संपर्क में रहते थे। उनके निधन की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित प्राकृतिक गैस निर्यात केंद्र में रविवार रात बड़ा धमाका हुआ था। इस हादसे में कई लोगों की जान गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए। घटना के बाद कई श्रमिकों के लापता होने की भी सूचना सामने आई थी।

कई देशों के नागरिक हुए प्रभावित
बताया जा रहा है कि हादसे में भारत समेत अन्य देशों के कामगार भी प्रभावित हुए हैं। कतर प्रशासन और संबंधित एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। वहीं मृतकों और लापता लोगों की पहचान की प्रक्रिया भी लगातार जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !