Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-20

Flood Wreaks Havoc In Bagbera: बागबेड़ा में बाढ़ का कहर, क्षेत्र के बेटे राजकुमार सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहयोग देने का दिया आश्वासन, प्रशासन के साथ दौरा कर दिलाया भरोसा

Flood Wreaks Havoc In Bagbera: जमशेदपुर लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण बागबेड़ा बड़ौदा घाट पुलिया के समीप नया बस्ती क्षेत्र जलमग्न हो गया है। पानी की तेज़ बढ़ोतरी के कारण लगभग डेढ़ सौ घर डूब गए। हालात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो, उप मुखिया मुकेश सिंह, पंसस प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान, पूर्व वार्ड सदस्य प्रकाश सिंह समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का अभिनयपूर्वक जायजा लिया।
जमशेदपुर : लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण बागबेड़ा बड़ौदा घाट पुलिया के समीप नया बस्ती क्षेत्र जलमग्न हो गया है। पानी की तेज़ बढ़ोतरी के कारण लगभग डेढ़ सौ घर डूब गए। हालात की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो, उप मुखिया मुकेश सिंह, पंसस प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान, पूर्व वार्ड सदस्य प्रकाश सिंह समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का अभिनयपूर्वक जायजा लिया।

नेता नहीं, क्षेत्र का बेटा है राजकुमार सिंह
राजकुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की मदद से डूबे हुए घरों से परिजनों को सुरक्षित निकाला गया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि "यह समय चिंता का नहीं, साथ खड़े होने का है। हम हर जरूरतमंद के साथ हैं।" राजकुमार सिंह को लोग क्षेत्र में जल पुत्र के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि वे हर आपदा में एक बेटे की भूमिका में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े नजर आते हैं।
प्रशासनिक अमला भी रहा सक्रिय
बाढ़ की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश, अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, जुगसलाई सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. एम. ए. अंसारी, ब्लॉक मैनेजर राखी श्रीवास्तव, एमपीडब्ल्यू बबलू मन्ना और मनीष राम मौके पर पहुंचे।
पंसस सुनील गुप्ता ने डीडीसी को वस्तु स्थिति की जानकारी दी
 पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस आपदा की जानकारी फोन पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान को दी। डीडीसी अनिकेत सचान के शहर से बाहर होने के कारण उन्होंने बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया कि वे तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करें।
ठहराव के लिए किए गए प्रमुख इंतजाम:
नया बस्ती के लोगों के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिद्धू कान्हू मैदान स्थित लोहिया भवन, और डीबी रोड चौक स्थित शिशु विद्या मंदिर स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। माइक सेट के माध्यम से लगातार अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पानी घटने के बाद स्वास्थ्य शिविर और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की तैयारी भी कर ली गई है।

जनप्रतिनिधियों की टीम बनी संकट में ढाल
राजकुमार सिंह के साथ पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया मुकेश सिंह, पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो, पंसस प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान व पूर्व वार्ड सदस्य प्रकाश सिंह, समाजसेवी साजन कुमार, दीपक सिंह, बबलू साहू लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और हर एक प्रभावित परिवार तक पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से डूबे हर एक घर को चिन्हित कर वहां मौजूद लोगों को बाहर निकालने में मदद की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !