Seraikela News: सरायकेला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत कांड्रा पुलिस को सफलता मिली है। सीआरसीईआई पोर्टल की सहायता से पुलिस ने गुम हुए पांच मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया।
सीआरसीईआई पोर्टल से हुई मोबाइल की ट्रैकिंग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मोबाइल गुम होने की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रोजेक्ट डिवाइस संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआरसीईआई पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन को ट्रैक कर कुल पांच डिवाइस रिकवर किए गए।
मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे
बुधवार को कांड्रा थाना परिसर में सभी पांच मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए। लंबे समय से गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल धारकों ने पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें शिकायत
पुलिस ने कहा कि प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत मोबाइल रिकवरी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से अपील की गई है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या सीआरसीईआई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।