Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jamshedpur News : सातवीं मुहर्रम पर हुसैनी मिशन में मजलिस, अलम के मातमी जुलूस में उमड़े अकीदतमंद

Jamshedpur News : सातवीं मुहर्रम के अवसर पर मंगलवार को साकची स्थित हुसैनी मिशन में मजलिस का आयोजन किया गया। इस दौरान मौलाना जकी हैदर ने कर्बला की घटना और शहीदों की कुर्बानियों पर प्रकाश डालते हुए इमाम हुसैन (अ.स.) के भतीजे हज़रत कासिम (अ.स.) की शहादत का मार्मिक वर्णन किया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद मजलिस में शामिल हुए और शहीद-ए-कर्बला को श्रद्धांजलि अर्पित की।


अलम के साथ निकला मातमी जुलूस

मजलिस के समापन के बाद अलम बरामद किया गया। इसके पश्चात हुसैनी मिशन से अलम का मातमी जुलूस निकाला गया, जो साकची गोलचक्कर तक पहुंचा। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने नौहाखानी और सीनाजनी कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। पूरे मार्ग में गम और अकीदत का माहौल बना रहा। हुसैनी मिशन के सचिव मोहम्मद राशिद ने बताया कि मातमी जुलूस पुनः हुसैनी मिशन पहुंचकर संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि नौवीं मुहर्रम के अवसर पर भी हुसैनी मिशन के इमामबाड़े से पारंपरिक अलम का जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !