Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Jamshedpur News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जमशेदपुर में श्रद्धांजलि सभा, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Jamshedpur News: बिहार के भोजपुरा में भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर को लेकर देशभर में आक्रोश और विरोध का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर भूमिहार सेना युवा मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ईश्वर सिंह और अमरनाथ सिंह ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग और युवा शामिल हुए।

न्यायिक जांच की मांग तेज, मामले पर उठे गंभीर सवाल
सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान घटना की निष्पक्ष और न्यायिक जांच की मांग जोर-शोर से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब मिलना जरूरी है।

शांतिपूर्ण विरोध जारी रखने का ऐलान
लोगों ने कहा कि यदि किसी पर आरोप हैं तो उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन हर मामले में पारदर्शिता और निष्पक्षता अनिवार्य है। कार्यक्रम में लोगों ने तख्तियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और न्याय की मांग की।

अंत में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर कहा कि जब तक पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !