Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Jamshedpur News: एमजीएम बर्न यूनिट को मिली 1.31 करोड़ रुपये की स्वीकृति, गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार

Jamshedpur: आग से झुलसे मरीजों के उपचार को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बर्न यूनिट को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 करोड़ 31 लाख 40 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि से बर्न यूनिट के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा उत्पाद मैट्रीडर्म की खरीद की जाएगी। यह उत्पाद गंभीर रूप से झुलसे मरीजों की त्वचा के पुनर्निर्माण और घावों के उपचार में उपयोगी माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके इस्तेमाल से मरीजों की रिकवरी प्रक्रिया को बेहतर और तेज बनाने में मदद मिलती है।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगी खरीदारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार चिकित्सा सामग्री की खरीद ओपन टेंडर, ई-टेंडरिंग अथवा सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। साथ ही सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा को इस योजना का निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी नामित किया गया है। स्वीकृत राशि की निकासी जमशेदपुर कोषागार के माध्यम से की जाएगी।

कोल्हान के मरीजों को मिलेगा लाभ
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया झारखंड वित्तीय नियमावली एवं अन्य लागू नियमों के अनुरूप संचालित की जाएगी। साथ ही राशि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्य के लिए ही किया जाएगा। इस पहल से जमशेदपुर के अलावा कोल्हान प्रमंडल और आसपास के जिलों से आने वाले गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विभाग का मानना है कि बर्न यूनिट को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किए जाने के बाद उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा और मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !