Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Flight Lieutenant Shubham: शहादत के 10 दिन बाद परिवार को मिली 1.5 करोड़ की सहायता, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम को गांव में स्थायी सम्मान देने की उठी मांग

Flight Lieutenant Shubham: भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी शहादत के बाद शुरू हुई चर्चाएं और विवाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जहां एक ओर परिवार गहरे सदमे में है, वहीं आर्थिक सहायता और अधिकारों को लेकर भी कई सवाल उठे हैं. इसी बीच सैनिक कल्याण बोर्ड ने उनके परिजनों को 1.5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है.



सैनिक कल्याण बोर्ड ने परिवार को सौंपी आर्थिक सहायता

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिवार को सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से 1.5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है. 20 जून को बोर्ड के अध्यक्ष संदीप तिवारी ने यह राशि उनके परिजनों को सौंपी. साथ ही बैंक से जुड़ी औपचारिकताओं को आसान बनाने के लिए अधिकारियों को परिवार के घर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने के निर्देश भी दिए गए. इससे पहले अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन की ओर से उनकी पत्नी श्रेया राय को 21 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया था, जिसे लेकर काफी चर्चा हुई थी.


शहादत के बाद भी गम से नहीं उबर पाया बनवरिया गांव
बिहार के जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड स्थित बनवरिया गांव में आज भी शोक का माहौल बना हुआ है. शुभम कुमार की शहादत को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन परिवार और गांव के लोग अभी भी इस दुख को भुला नहीं पाए हैं. ग्रामीण उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और देश के प्रति समर्पण को याद कर भावुक हो जाते हैं. लोगों का कहना है कि शुभम ने अपने साहस और बलिदान से पूरे इलाके का नाम गौरवान्वित किया है.


शहीद की याद में स्मारक बनाने की मांग हुई तेज
शुभम कुमार की स्मृति को हमेशा के लिए जीवित रखने की मांग अब गांव में तेज हो गई है. स्थानीय लोग गांव में शहीद स्मारक या प्रवेश द्वार बनाए जाने की मांग कर रहे हैं. उनका मानना है कि इससे आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा मिलेगी. ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के योगदान को स्थायी रूप से सम्मानित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !