Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Jamshedpur News : साकची सब्जी मंडी में महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, दो लोगों पर जताया शक

Jamshedpur News : साकची थाना क्षेत्र स्थित बसंत टॉकीज के पास सब्जी मंडी में खरीदारी के दौरान एक महिला डॉक्टर का करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का आभूषण गायब हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत साकची थाना में दर्ज कराते हुए पुलिस से आभूषण बरामद करने और पूरे मामले की जांच की मांग की है।


खरीदारी के दौरान हुआ आभूषण गायब, काफी तलाश के बाद दर्ज कराई शिकायत

मानगो निवासी डॉ. आरती ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही एक ज्वेलरी दुकान से करीब ढाई लाख रुपये का सोने का आभूषण खरीदा था। वह अपनी कार से साकची स्थित बसंत टॉकीज के समीप सब्जी मंडी खरीदारी करने पहुंची थीं। कार पार्क करने के बाद वह पर्स से पैसे निकालकर सब्जी खरीद रही थीं। इसी दौरान संभवतः उनका आभूषण कहीं गिर गया या गायब हो गया।

कुछ देर बाद जब उन्हें आभूषण नहीं मिला तो उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की। उन्होंने पास के सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी ने आभूषण मिलने की जानकारी नहीं दी। काफी प्रयास के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने साकची थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

दो सब्जी विक्रेताओं पर जताया संदेह, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

डॉ. आरती ने अपनी शिकायत में सब्जी विक्रेता अहमद और राजेश गुप्ता पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि उन्हें आशंका है कि आभूषण इन्हीं लोगों के हाथ लगा होगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर जांच पूरी होने के बाद ही पहुंचा जाएगा।

शिकायत मिलने के बाद साकची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आभूषण के संबंध में कोई अहम सुराग मिल सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !