Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Giridih News: नगर निगम कार्यालय में आयुक्त का निरीक्षण, जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली और सफाई अभियान की समीक्षा की

Giridih News: गिरिडीह नगर निगम के नए नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ ने अपने अलग और सहज व्यवहार से प्रशासनिक कार्यशैली की एक नई मिसाल पेश की है। उनका यह अंदाज़ शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वे आम जनता और कर्मचारियों के बीच रहकर काम करने में विश्वास दिखाते नजर आए।


हाफ पैंट, नंगे पांव पहुंचे ऑफिस, नगर आयुक्त का अनोखा अंदाज़ चर्चा में
मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान वे हाफ पैंट और नंगे पांव ही सीधे नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। किसी औपचारिकता में न जाकर उन्होंने मुख्य गेट की सीढ़ियों पर बैठकर ही निगम के कामकाज का जायजा लेना शुरू कर दिया।

सीढ़ियों पर बैठकर कामकाज समझते दिखे गिरिडीह नगर आयुक्त
सीढ़ियों पर बैठे नगर आयुक्त को देखकर सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी पहले हैरान रह गए, लेकिन जल्द ही माहौल सामान्य हो गया। उन्होंने करीब दो घंटे तक कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना।

कर्मचारियों के बीच बिताया समय
इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था की जानकारी ली, बिना ड्रेस काम कर रहे कर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर सफाई के सही तरीके भी बताए। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर की जांच और फायर सेफ्टी उपकरणों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए।

नगर निगम में नई मिसाल, आम लोगों जैसा व्यवहार, खास संदेश
उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक परिवार की तरह है और लोगों के बीच रहकर ही समस्याओं को बेहतर समझा जा सकता है। मुहर्रम को लेकर चल रहे सफाई अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील भी की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !