Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Jamshedpur News: निर्माणाधीन इमारत से बिजली तार चोरी का खुलासा, 65 किलो कॉपर बरामद समेत दो गिरफ्तार, जांच जारी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित चेपापुल-पारडीह रोड पर इलाईट सहाना प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन इमारत से बिजली के तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में आजादनगर थाना में कांड संख्या 53/26 के तहत बीएनएस की धारा 305 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मोहम्मद शाहरुख उर्फ उमर शाहरुख (19) को गिरफ्तार किया।



स्क्रैप गोदाम पर छापेमारी, पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान शाहरुख ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने भाई उमर फारुख के साथ मिलकर चोरी किए गए बिजली के तारों का प्लास्टिक कवर हटाकर तांबा अलग कर लिया था। इसके बाद दोनों भाइयों ने तांबे को कपाली के ताजनगर स्थित एक स्क्रैप गोदाम में बेच दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने संबंधित गोदाम में छापेमारी की।

65 किलो कॉपर तार बरामद , जांच जारी 
छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्क्रैप गोदाम से करीब 65 किलो बिना कवर वाला कॉपर तार बरामद किया। साथ ही स्क्रैप व्यवसायी फैज अहमद उर्फ भोलु (34) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शाहरुख कपाली के डेमडुबी अंसारी नगर का निवासी है, जबकि भोलु ताजनगर, कपाली का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार शाहरुख का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ वर्ष 2025 में आजादनगर थाना में चोरी का मामला दर्ज हो चुका है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है तथा पूरे प्रकरण की आगे की जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !