Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Ranchi News: हाईकोर्ट से अपराधी अमजद गद्दी को मिली जमानत

Ranchi News: रांची के डोरंडा क्षेत्र का अपराधी मो. अमजद उर्फ अमजद गद्दी को झारखंड हाईकोर्ट से एक मामले में जमानत मिल गई है. लातेहार में दर्ज आर्म्स एक्ट और विस्फोटक बरामदगी से जुड़े मामले में अदालत ने उसकी जमानत याचिका मंजूर कर ली.

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की अदालत में मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने का आदेश जारी किया.

लातेहार में दर्ज मामले में मिली राहत
अमजद गद्दी के खिलाफ लातेहार थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में दर्ज एक मामले में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामदगी का आरोप लगाया गया था. इसी मामले में उसने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी.

कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अमजद गद्दी के खिलाफ रांची के हिंदपीढ़ी, कोतवाली और डोरंडा थाना क्षेत्रों में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !