Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Jharkhand Politics: NEET विवाद और राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने केंद्र पर साधा निशाना, सुप्रियो भट्टाचार्य ने उठाए सवाल

Jharkhand Politics: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं और राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परीक्षा व्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी.

नीट परीक्षा में जवाबदेही तय करने की मांग
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि नीट परीक्षा के प्रश्न पत्रों को सुरक्षित पहुंचाने में भारतीय वायुसेना ने अपनी भूमिका निभाई, लेकिन परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी और केंद्र सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी.

उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी लगातार सामने आ रही शिकायतें लाखों छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती हैं. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की जरूरत बताई.

शिक्षा के निजीकरण पर भी उठाए सवाल
झामुमो नेता ने मेडिकल शिक्षा के बढ़ते खर्च और निजीकरण को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जिससे सामान्य परिवारों के छात्र भी आगे बढ़ सकें.
उन्होंने इस पूरे मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग भी की और कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए.

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर जताया भरोसा
राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गठबंधन प्रत्याशियों को मिले समर्थन से स्पष्ट है कि विधायक अपने नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने बताया कि चुनाव परिणामों को लेकर जल्द ही समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी.

शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान का जिक्र
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और शिबू सोरेन की पत्नी राष्ट्रपति भवन के कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !