Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, चाल धंसने से मजदूर की मौत

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है. बादाम कोल खनन परियोजना के समीप राउतपाड़ा क्षेत्र में संचालित कथित अवैध खदान में चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं.

स्थानीय सूत्रों और मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मजदूर खदान के अंदर कोयला निकालने का काम कर रहे थे. अचानक ऊपर से कोयले का मलबा गिरने से मजदूर दब गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी.

मृतक की पहचान सचिन साव के रूप में होने की बात
सूत्रों के मुताबिक मृतक मजदूर की पहचान सचिन साव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद शव को मौके से हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाया गया. स्थानीय स्तर पर घटना को दबाने की कोशिश किए जाने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. कोयला क्षेत्रों में पहले भी अवैध खनन के दौरान हादसों के बाद मामले सामने आने से बचाने के आरोप लगते रहे हैं.

अवैध खनन को लेकर फिर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का दावा है कि बादाम कोल परियोजना के आसपास लंबे समय से कई अवैध मुहानों से कोयला निकाला जा रहा है. आरोप है कि अवैध खनन के जरिए कोयले की तस्करी का नेटवर्क भी सक्रिय है.

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने के कारण अवैध उत्खनन का काम जारी रहा, जिसके कारण अब एक मजदूर की जान चली गई.

पुलिस और खनन विभाग की जांच का इंतजार
हादसे के बाद एक बार फिर अवैध कोयला खनन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. अब पुलिस और खनन विभाग की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि खदान किसके संरक्षण में चल रही थी और हादसे के पीछे जिम्मेदार कौन हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !