Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Jamshedpur News: सिदगोड़ा के बागुनहातु छठ घाट के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में दहशत, पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलक नगर स्थित बागुनहातु छठ घाट के समीप रविवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों की नजर नदी किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। शव की हालत बेहद खराब थी और काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा था। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सिदगोड़ा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान अब तक नहीं
प्रारंभिक जांच के दौरान शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !