Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-19

MLA Purnima Sahu Inspected The Coastal Area: जमशेदपुर में बाढ़ जैसी स्थिति,विधायक पूर्णिमा साहू ने तटीय इलाकों का निरीक्षण किया

MLA Purnima Sahu Inspected The Coastal Area: जमशेदपुर में भारी बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे सीतारामडेरा, सिदगोड़ा थाना क्षेत्र समेत कई तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
 जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय दौरा कर स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया।
विधायक साहू ने स्थानीय नागरिकों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के राहत कार्यों और मदद में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने जिला उपायुक्त, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त, जुस्को और बिजली विभाग के महाप्रबंधक तथा जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से फोन पर वार्ता कर तत्काल राहत एवं समुचित समाधान के निर्देश दिए।

विधायक साहू ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, कीटनाशक दवाओं की आपूर्ति, जीवनरक्षक औषधियां, पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था तथा आवश्यक राहत सामग्री व आवश्यक संसाधन की पूर्व में व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही।
गुरुवार देर शाम विधायक पूर्णिमा साहू की ओर से बाढ़ प्रभावित कई क्षेत्रों में राहत सामग्री एवं खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता लोगों की सेवा में तत्पर दिखे।
विधायक साहू ने लोगों से बाढ़ से उत्पन्न हालात में किसी भी तरह की सहायता हेतु उनसे एवं जिला प्रशासन की ओर से जारी नंबर 0657-2431028 पर संपर्क करने की बात कही। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बाढ़ की स्थिति में सावधानी बरतें और प्रशासन की मदद करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !