Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Ranchi Crime News: रांची में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, बिहार के गयाजी में खपाते थे चोरी की बाइक; तीन गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो झारखंड के अलग-अलग जिलों से बाइक चोरी कर बिहार के गयाजी में बेचते थे. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने मास्टर चाबी समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और पांच चोरी की बाइक बरामद की है.

वाहन जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी
मामला सिकिदिरी और ओरमांझी थाना क्षेत्र से जुड़ा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि सिकिदिरी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर तेजी से ओरमांझी की ओर भाग रहे हैं.

सूचना के बाद ओरमांझी थाना की संध्या गश्ती टीम ने भी वाहन जांच शुरू की. कुछ देर बाद सिकिदिरी की ओर से दो युवक बाइक पर आते दिखे. पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे. इसी दौरान सिकिदिरी थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया.

मास्टर चाबी से मिनटों में खोल लेते थे बाइक
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान बिहार निवासी सिंदु और अनिकेत कुमार के रूप में बताई. बाइक के कागजात मांगने पर वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके.

पुलिस ने जब उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें मास्टर चाबी, प्लग रिंच, पेचकस और एक खुला हुआ नंबर प्लेट मिला. पुलिस के अनुसार इसी मास्टर चाबी से आरोपी अलग-अलग कंपनियों की बाइक आसानी से खोल लेते थे.

रांची, रामगढ़ और बोकारो से चोरी कर गयाजी में बेचते थे
कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रांची, रामगढ़ और बोकारो समेत कई जगहों से बाइक चोरी करते थे. इसके बाद इंजन और चेचिस नंबर में हेरफेर कर फर्जी कागजात तैयार किए जाते थे और चोरी की बाइक को बिहार के गयाजी में बेच दिया जाता था.

निशानदेही पर पांच बाइक बरामद, एक और आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के नाम भी बताए. उनकी निशानदेही पर ओरमांझी थाना पुलिस ने विकास कुमार के घर छापेमारी कर चोरी की पांच बाइक बरामद की. पुलिस ने विकास कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है.

फिलहाल रांची पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने कई जिलों में बड़ी संख्या में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !