Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Ranchi News: लालपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी को लेकर विवाद में हुई हत्या के मामले में 25 जून को आएगा कोर्ट का फैसला

Ranchi News: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में हुई महेश सुरीन की हत्या के मामले में अब कोर्ट का फैसला 25 जून को आएगा. मामले में आरोपी अतुल मुंडा ने ट्रायल का सामना किया है. अपर न्यायायुक्त ओंकारनाथ चौधरी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.

2022 में हुई थी हत्या
मामले को लेकर लालपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 14 फरवरी 2022 की शाम नगड़ा टोली स्थित सरकारी स्कूल के पास पड़ोसी अंकित मुंडा के साथ एक लड़की से छेड़खानी के आरोप को लेकर अतुल मुंडा ने मारपीट की थी. इसके बाद 15 फरवरी की शाम महेश सुरीन, अंकित मुंडा और नवीन मुंडा विवाद को सुलझाने के लिए अतुल मुंडा के घर पहुंचे थे.

हथौड़े से हमला करने का आरोप
बताया गया कि उस समय अतुल मुंडा अपने घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा था. तीनों उसे नीचे लाने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोप है कि अतुल मुंडा ने हथौड़े से महेश सुरीन के सिर पर वार कर दिया.

हमले में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन और आसपास के लोग उसे इलाज के लिए रिम्स लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

भाई ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
घटना के बाद मृतक के भाई राजेश सुरीन ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. अब इस चर्चित हत्याकांड में अदालत के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !