Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Dhanbad News : धनबाद पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान फायरिंग और निशानेबाजी में दिखाएंगे कौशल

Dhanbad News : देश की कोयला राजधानी धनबाद में पुलिस बल की पेशेवर दक्षता को और मजबूत करने के उद्देश्य से वार्षिक लक्ष्यदक्षता (मार्क्समैनशिप) अभियान की शुरुआत 18 जून से हिरक रोड स्थित फायरिंग रेंज में की गई है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इसमें जिले के 2,586 पुलिस पदाधिकारी और जवान भाग लेकर निशानेबाजी, हथियार संचालन और फायरिंग कौशल का प्रदर्शन करेंगे।


अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप विभिन्न प्रकार के हथियारों से फायरिंग का अभ्यास कराया जा रहा है। जवानों को खड़े होकर, घुटने के बल और अन्य निर्धारित पोजीशनों में सटीक निशाना लगाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे प्रभावी और सुरक्षित कार्रवाई कर सकें।

डीसी-एसएसपी ने किया निरीक्षण, खुद भी साधा निशाना

शनिवार को उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब और डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय ने फायरिंग रेंज का निरीक्षण कर प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वयं भी फायरिंग कर निशाना साधा और जवानों का उत्साहवर्धन किया।

प्रदर्शन के आधार पर होगा मूल्यांकन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। फायरिंग रेंज में सुरक्षा मानकों का पूरी सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि नियमित लक्ष्यदक्षता अभियान से जवानों की तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में वृद्धि होती है। इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस को और अधिक मजबूती मिलेगी। अभियान समाप्त होने के बाद प्रदर्शन के आधार पर आगे की प्रशिक्षण योजनाएं भी तैयार की जाएंगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !