Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Jamshedpur News: 21 जून को जमशेदपुर के 8 केंद्रों में संचालित होने वाली नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक प्रबंधन तक व्यापक तैयारी

Jamshedpur News: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 4 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है।

नीट परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
एएसपी ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। केंद्रों के बाहर और आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्ती दल भी सक्रिय रहेंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी और निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, समय से पहले केंद्र पहुंचने की अपील
परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारु रखने की तैयारी की गई है, ताकि छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से समय से पहले केंद्र पहुंचने तथा सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

सीसीटीवी निगरानी और होटल-लॉज पर विशेष नजर
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं होटल और लॉज पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !