Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Railway News: रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए चल सकती हैं नई ट्रेनें, रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार

Railway News: झारखंड के रेल यात्रियों को दक्षिण भारत के लिए जल्द नई रेल सुविधा मिल सकती है. रांची रेल मंडल ने रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए दो नई लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है.

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आईटी हब और औद्योगिक शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

रेलवे के प्रस्ताव के अनुसार रांची-बेंगलुरु ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाने की योजना बनाई गई है. यह ट्रेन रांची से बरकाकाना, गया, जबलपुर, नागपुर, काजीपेट और धर्मवरम होते हुए बेंगलुरु तक जाएगी.

वहीं रांची से हैदराबाद के लिए भी सप्ताह में चार दिन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है. इससे झारखंड के यात्रियों को तेलंगाना और कर्नाटक जाने के लिए बेहतर विकल्प मिल सकेगा.

पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में हो सकती है शुरुआत
रेलवे सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में दोनों ट्रेनों को स्पेशल सेवा के तौर पर शुरू किया जा सकता है. यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए बाद में इन्हें नियमित ट्रेन में बदला जा सकता है. नई ट्रेनों के संचालन से झारखंड का दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों से रेल संपर्क मजबूत होगा और रोजगार, शिक्षा व कारोबार से जुड़े यात्रियों को फायदा मिलेगा. अब प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !