Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Chandil Crime News: सालगाडीह गांव में महुआ शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Chandil: चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव में महुआ शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार सालगाडीह गांव निवासी छूटू लोहार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव के ही मनोज कुमार मंडल ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी।

तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना से मिली सफलता
चांडिल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज कुमार मंडल (31 वर्ष), निवासी खोखरोडीह के हमसादा टोला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा, सरायकेला भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !