Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Ranchi News: रांची में शहरी विकास और बिजली व्यवस्था पर केंद्र की बैठक, 30 हजार परिवारों को कनेक्शन देने पर चर्चा

Ranchi News: राजधानी रांची के होटल चाणक्य बीएनआर में शुक्रवार को शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्र को लेकर राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की. इसमें झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विभागीय अधिकारी और ऊर्जा व शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

बैठक में राज्य में चल रही विकास योजनाओं, बिजली आपूर्ति व्यवस्था, शहरी परियोजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल बनाकर योजनाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया.

आदिवासी परिवारों को बिजली कनेक्शन देने पर फोकस
समीक्षा बैठक में आदिवासी समाज के करीब 30 हजार परिवारों को नए बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर विशेष चर्चा हुई. इसके अलावा बीबीसी योजना के तहत छह जिलों में बिजली से जुड़ी आधारभूत संरचना को मजबूत करने की योजना पर भी अधिकारियों ने जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि सरकार का लक्ष्य दूरदराज और जरूरतमंद इलाकों तक बिजली समेत जरूरी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है.

झारखंड ने मांगा केंद्र से सहयोग
बैठक के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक स्थिति दूसरे राज्यों से अलग और चुनौतीपूर्ण है. ऐसे में विकास योजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय से ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !