Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Women’s World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारत को झटका, श्रेयंका पाटिल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर, प्रेमा रावत की टीम में एंट्री

Women’s World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के बीच एक बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टखने की गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंकते समय श्रेयंका का टखना बुरी तरह मुड़ गया था, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा और वह दोबारा गेंदबाजी के लिए नहीं लौट सकीं।


आरसीबी की लेग स्पिनर प्रेमा रावत को मिला भारतीय टीम में मौका
श्रेयंका पाटिल के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भारतीय टीम में 24 वर्षीय लेग स्पिनर प्रेमा रावत को शामिल किया गया है। प्रेमा महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए पिछले दो सीजन में छह मैच खेल चुकी हैं। घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड को सीनियर चैंपियनशिप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली प्रेमा से अब विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारत ने पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड्स को 95 रनों से रौंदा
टूर्नामेंट में भारतीय टीम का विजयी रथ लगातार जारी है। पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से हराने के बाद, दूसरे मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 209 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई।

मंधाना-शेफाली का बल्ला गरजा, अब साउथ अफ्रीका से होगी भिड़ंत
नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत में स्मृति मंधाना ने 74 रन और शेफाली वर्मा ने 55 रनों की विस्फोटक पारियां खेलीं। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए श्री चरणी ने 4 विकेट और शेफाली ने 3 विकेट चटकाए। लगातार दो धमाकेदार जीत के बाद अब आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम का अगला मुकाबला रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !