Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Bengal Politics: बंगाल में TMC नेताओं पर बढ़ रहे विरोध के स्वर, अब पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर फेंके गए अंडे

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाए जाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा विरोध प्रदर्शन का सामना करते नजर आए. दिनहाटा सब डिविजनल कोर्ट पहुंचने के दौरान कुछ लोगों ने उन पर अंडे फेंके और जमकर नारेबाजी की. हालांकि इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची.
भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट परिसर से बाहर निकाले गए उदयन गुहा
पेशी से पहले ही कोर्ट और पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. जैसे ही उदयन गुहा बाहर निकले, उनके खिलाफ नारे लगाए जाने लगे. किसी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों ने सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला. बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री ने एहतियात के तौर पर हेलमेट भी पहन रखा था.


इससे पहले अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष भी बन चुके हैं निशाना
राज्य में TMC नेताओं के खिलाफ इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं. सोनारपुर दौरे के दौरान पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ धक्का मुक्की और अंडे फेंकने की घटना हुई थी. वहीं, ममता बनर्जी के आवास पर बैठक के लिए जा रहे विधायक कुणाल घोष पर भी एक युवक ने अंडा फेंका था. हमले के बाद युवक ने अपने कदम को सही बताते हुए TMC नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे.


BJP ने TMC पर साधा निशाना, राजनीतिक हिंसा का मुद्दा उठाया
इन घटनाओं को लेकर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला है. पार्टी का आरोप है कि लंबे समय तक राज्य में राजनीतिक हिंसा और उत्पीड़न का माहौल बना रहा, जिसके कारण लोगों में नाराजगी बढ़ी है. भाजपा नेताओं का कहना है कि मौजूदा घटनाएं उसी असंतोष का परिणाम हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !