Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Stock Market: पांच दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूटा

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से जारी तेजी पर आखिरकार शुक्रवार, 19 जून को ब्रेक लग गया। आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों भारी गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते दिखे। बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 832 अंक लुढ़क कर 76,578.08 के निचले स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी भी 229 से अधिक अंकों की कमजोरी के साथ 23,938.75 के लो लेवल तक चला गया। इस अचानक आई गिरावट से निवेशकों में थोड़ी घबराहट देखी जा रही है।

बाजार खुलते ही निवेशकों के 1.35 लाख करोड़ रुपये डूबे
बाजार में आई इस गिरावट का सीधा असर निवेशकों की पूंजी पर पड़ा है। गुरुवार, 18 जून को बाजार बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4,77,04,016.033 करोड़ रुपये था। लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलने के चंद पलों के भीतर ही यह घटकर 4,75,69,044.59 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब है कि महज कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 1,34,971.443 करोड़ रुपये (करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये) स्वाहा हो गए।

कच्चे तेल में नरमी के बीच मजबूत हुआ भारतीय रुपया
एक तरफ जहां शेयर बाजार में गिरावट का रुख है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय रुपये और कच्चे तेल के मोर्चे से राहत भरी खबर है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की वजह से ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का भाव 0.58 प्रतिशत और गिरकर 79.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इस बीच, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 94.30 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 94.40 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पांच दिनों की शानदार तेजी पर लगा फुल स्टॉप
इससे पहले, भू-राजनीतिक मोर्चे पर सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते बाजार में लगातार 5 दिनों तक बंपर तेजी देखी गई थी। गुरुवार को सेंसेक्स 254.36 अंक चढ़कर 77,409.98 पर और निफ्टी 82.30 अंक की बढ़त के साथ 24,168 पर बंद हुआ था। इन 5 दिनों के सुनहरे सफर में सेंसेक्स ने कुल 3,577.43 अंक और निफ्टी ने 1,006.4 अंकों की भारी-भरकम बढ़त दर्ज की थी, जिस पर आज मुनाफावसूली हावी होती दिख रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !