Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Jamshedpur News: चाय पीने के लिए निकले सोनारी के 85 वर्षीय लखन पटेल लापता, कई दिनों बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर निवासी 85 वर्षीय लखन पटेल पिछले कई दिनों से लापता हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना सोनारी थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने आम लोगों से उनकी तलाश में सहयोग की अपील की है। परिजनों के अनुसार, लखन पटेल 16 जून 2026 की सुबह करीब 8 बजे घर से चाय पीने के लिए बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।

दिमागी स्थिति कमजोर होने की बात
परिजनों ने बताया कि लखन पटेल की मानसिक स्थिति कुछ कमजोर है, जिसके कारण उन्हें लेकर परिवार की चिंता और बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि वह रास्ता भटक गए हों।

यह है हुलिया
लखन पटेल की लंबाई लगभग 5 फीट है। उनका रंग सांवला है। गुम होने के समय उन्होंने हल्के हरे रंग की टी-शर्ट, हाफ पैंट और नीले रंग की हवाई चप्पल पहन रखी थी। वह हिंदी भाषा बोलते हैं।

पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग
सोनारी थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को लखन पटेल के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या सोनारी थाना को दें, ताकि उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !