Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Jamshedpur News: परसुडीह में महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक पकड़ा गया, भीड़ ने की पिटाई; पुलिस ने हिरासत में लिया

Jamshedpur News: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में छिनतई की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना बुधवार शाम शंकरपुर इलाके की है, जहां एक महिला से पर्स छीनकर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


जानकारी के अनुसार, शंकरपुर गोबरा टोला निवासी सुनीता वर्मा बुधवार शाम अपने घर से विद्यासागर पाली मेन रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने अचानक उनका पर्स झपट लिया और भागने लगा। महिला के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग सक्रिय हो गए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।


स्थानीय लोगों ने गांधी मैदान के पास युवक को पकड़ लिया। महिला ने आरोपी की पहचान शंकरपुर निवासी सूरज श्रीवास्तव उर्फ मार्कण्डेय के रूप में की। ग्रामीणों के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से महिला का मोबाइल भी बरामद हुआ।

बताया गया कि पर्स में रियलमी मोबाइल फोन, दो हजार रुपये नकद और घर की चाबी रखी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने टोपी पहन रखी थी और चेहरा आंशिक रूप से ढका हुआ था। सुनसान जगह देखकर उसने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इधर, झामुमो के मध्य सरजमदा पंचायत अध्यक्ष विमल पाल ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व में वाहन जलाने के मामले में भी उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। साथ ही उन्होंने आरोपी पर नशे का आदी होने और चोरी जैसी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप लगाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !