Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Jharkhand Breaking: झारखंड में दो IAS अधिकारियों का तबादला, रंजीत कुमार लाल बने मेदिनीनगर नगर आयुक्त; सुलोचना मीना को देवघर की जिम्मेदारी

Jharkhand Breaking: राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए दो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है


जारी आदेश के अनुसार, रंजीत कुमार लाल को नई जिम्मेदारी देते हुए मेदिनीनगर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित थे।


वहीं, पलामू के मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात सुलोचना मीना का तबादला करते हुए उन्हें देवघर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि नगर निकायों में प्रशासनिक कार्यों को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !