Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Current News : राजस्थान में ISI का संदिग्ध जासूस गिरफ्तार, सेना और BSF की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप

Current News : राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर जिले से एक संदिग्ध आईएसआई (ISI) एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुश्ताक अली के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करते हुए भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था।


दुकान की आड़ में करता था निगरानी

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। जांच एजेंसियों का दावा है कि उसे सीमा क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क पर दुकान खोलने के लिए कहा गया था, ताकि वह वहां से सेना और BSF की आवाजाही पर नजर रख सके। आरोपी कथित तौर पर सैन्य गतिविधियों के वीडियो और तस्वीरें बनाकर पाकिस्तान भेजता था तथा इसके बदले उसे आर्थिक लाभ मिलता था।

ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

राजस्थान इंटेलिजेंस ने आरोपी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच में कई अहम जानकारियां मिली हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक कितनी संवेदनशील सूचनाएं साझा कीं और क्या इस नेटवर्क से अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटीं एजेंसियां

सुरक्षा एजेंसियां अब आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों और संभावित जासूसी नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। जांच का फोकस इस बात पर भी है कि कहीं सीमा क्षेत्र में कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय तो नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मामले में हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !