Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला,दो कोर्स के नाम बदले, नामांकन प्रक्रिया और शुल्क में भी राहत

Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय की 44वीं अकादमिक परिषद की बैठक के निर्णयों के अनुरूप दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नाम में बदलाव किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्रों को संशोधित नाम वाले कोर्स में ही दाखिला मिलेगा। जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज में संचालित “मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन” का नाम बदलकर “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन” कर दिया गया है।


बी.एससी. एनवायरनमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट का नया नाम अब “एनवायरनमेंटल साइंस”
“बी.एससी. एनवायरनमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट” पाठ्यक्रम का नाम बदलकर “बी.एससी. एनवायरनमेंटल साइंस” कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि नए नाम वर्तमान शैक्षणिक और व्यावसायिक आवश्यकताओं के अधिक अनुरूप हैं, जिससे विद्यार्थियों को विषयों की स्पष्ट और व्यापक पहचान मिल सकेगी तथा रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

चांसलर पोर्टल खुला, आवेदन शुल्क 25 रुपये
नामांकन समिति के निर्णय के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम और 2026-29 के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 16 जून से 05 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा। साथ ही कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता के निर्देश पर आवेदन शुल्क 100 रुपये से घटाकर 25 रुपये कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी आवेदन कर सकें।

छात्रों को अधिक विकल्प चुनने और APAAR ID से आवेदन की सलाह
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे कम शुल्क का लाभ उठाते हुए एक से अधिक महाविद्यालयों में आवेदन करें ताकि पसंदीदा विषय में नामांकन की संभावना बढ़ सके। साथ ही सभी उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान APAAR ID का उपयोग करने को कहा गया है, जिससे व्यक्तिगत विवरण स्वतः सही रूप में दर्ज हों और त्रुटियों की संभावना न रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !