Deoghar: आगामी श्रावणी मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को देवघर के पुलिस अधीक्षक ने कांवड़िया पथ और उससे जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (देवघर), डीएसपी सीसीआर, डीएसपी ट्रैफिक, थाना प्रभारी (देवघर) और सार्जेंट मेजर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हिंडोला रेलवे ब्रिज, घोरमारा, हथगढ़, कोरिया तथा एस.ए. बस पड़ाव समेत कांवड़िया मार्ग के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की।
Deoghar news: श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, देवघर एसपी ने कांवड़िया रूट का किया निरीक्षण, सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा
Deoghar: आगामी श्रावणी मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को देवघर के पुलिस अधीक्षक ने कांवड़िया पथ और उससे जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (देवघर), डीएसपी सीसीआर, डीएसपी ट्रैफिक, थाना प्रभारी (देवघर) और सार्जेंट मेजर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने हिंडोला रेलवे ब्रिज, घोरमारा, हथगढ़, कोरिया तथा एस.ए. बस पड़ाव समेत कांवड़िया मार्ग के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की।
संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान
निरीक्षण के दौरान कांवड़िया मार्ग पर संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और यातायात प्रभावित होने वाले बिंदुओं की पहचान की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस अधीक्षक ने मेला अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, बैरिकेडिंग और प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और हर स्थिति पर सतर्क निगरानी बनाए रखें।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रावणी मेला विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन का उद्देश्य इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम श्रावणी मेला उपलब्ध कराना है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं।