Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-18

Amrit Kaal Service: विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन

Amrit Kaal Service: आज बागबेड़ा मंडल में “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री अश्विनी तिवारी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा ने स्वागत भाषण दिया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के जिलाध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
मुख्य वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हुए समग्र विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं, पारदर्शी शासन और गरीबों के सशक्तिकरण की सराहना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे देश के विकास का “स्वर्णिम काल” बताया और संकल्प लिया कि आने वाले समय में जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण उपाध्याय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन भारतीय जनता युवा मोर्चा बाग बड़ा मंडल के महामंत्री मनोज सिंह ने किया,

कार्यक्रम में निम्नलिखित प्रमुख कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे:
सुबोध झा, ज्ञान प्रकाश, कृष्ण उपाध्याय, राजेंद्र कुमार, शैलेश पाठक, मनोज सिंह, राजकुमार गोद, राकेश सिंह, उमेश पांडे, विनोद राम, संतोष सिंह, अनिल झा, अशोक सिंह, विश्राम रजक, बिना लाल रजक, पवित्रा पांडे, सुरेश प्रसाद, मनोज कुमार, राजू शर्मा, शेखर सिंह, सोनू कुमार, अखिलेश गिरी सहित अन्य कार्यकर्ता।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी ने एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण हेतु अपने योगदान का संकल्प लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !