Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-18

Chandil Police In Action: चांडिल पुलिस ने अपहरण व मारपीट कांड का 24 घंटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल थाना पुलिस ने बीते 24 घंटे के भीतर अपहरण और मारपीट के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महताब अंसारी और रियाज अहमद का नाम शामिल है।
जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को दो पक्षों के बीच ज़मीन विवाद को लेकर झड़प हुई थी, जो बाद में मारपीट और अपहरण की घटना में बदल गई। इस घटना में दो व्यक्तियों को गंभीर रूप से पीटा गया था, जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने लगातार कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया।

छापेमारी दल में चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, राहुल कुमार भारती तथा चांडिल थाना एवं कपाली ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और मामले की जांच तेज़ी से की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !