Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Adityapur News: आदित्यपुर थाना को मिला नया नेतृत्व, अंजनी कुमार ने संभाली कमान

Adityapur News: आदित्यपुर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। प्रभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी।

ब्राउन शुगर कारोबार पर होगी सख्त कार्रवाई
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि आदित्यपुर क्षेत्र में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र को अपराध और नशे के दुष्प्रभाव से मुक्त किया जा सके।

महिला सुरक्षा और जनता-पुलिस समन्वय पर रहेगा फोकस
अंजनी कुमार ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और हर शिकायत का निष्पक्ष व त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास और भाईचारा बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि पुलिस जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !