Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Haunted 3D: डर का धमाका, खराब रिव्यूज के बावजूद "हॉन्टेड 3D" ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई सनसनी

Haunted 3D Box Office Collection: बिना किसी बड़े स्टार और भारी प्रमोशन के रिलीज हुई विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म "हॉन्टेड 3D- इकोज ऑफ द पास्ट" ने पहले ही वीकेंड में सभी को चौंका दिया है। कमजोर समीक्षाओं के बावजूद दर्शकों ने फिल्म को भरपूर प्यार दिया और सिनेमाघरों में इसकी शानदार पकड़ देखने को मिली।


रविवार को आई कमाई की सुनामी, बड़ी फिल्मों पर पड़ा भारी डर का डोज
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले रविवार को 3.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों और स्टार्स की मौजूदगी भी इस हॉरर ड्रामा के आगे फीकी पड़ती नजर आई। दर्शकों का उत्साह फिल्म की कमाई में साफ दिखाई दिया।

तीन दिन में 9 करोड़ पार, लगातार बढ़ रही कमाई की रफ्तार
फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई बढ़कर 3.25 करोड़ रुपये पहुंच गई। रविवार की शानदार कमाई जोड़ने के बाद फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 9.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 11.03 करोड़ रुपये हो गया है।

15 करोड़ के बजट वाली फिल्म जल्द बनेगी सुपरहिट?
करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत वसूलने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म चौथे दिन ही अपना बजट निकालकर मुनाफे की राह पकड़ सकती है। वहीं, मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बजाज और प्रनीत भट्ट की एक्टिंग को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !