Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Jamshedpur Crime News: गोलमुरी में देर रात फायरिंग, मिठाई लेने निकले युवक के पैर में लगी गोली

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के देबुन बागान इलाके में रविवार देर रात गोली चलने की घटना सामने आई है. फायरिंग की इस घटना में टाटा लाइन निवासी दीपक झा घायल हो गया. उसके दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार दीपक पहले एक निजी कंपनी में काम करता था और सोमवार को नौकरी के इंटरव्यू के लिए कोलकाता जाने वाला था. इसी सिलसिले में रविवार रात वह घर से मिठाई लेने के लिए गोलमुरी की ओर निकला था.

दीपक ने बताया कि जब वह देबुन बागान चौक के पास पहुंचा, उस दौरान कुछ युवक आपस में विवाद कर रहे थे. इसी बीच अचानक उसके पैर में कोई चीज आकर लगी और वह घायल हो गया. शुरुआत में उसे गोली लगने की जानकारी नहीं थी. उसने अपने परिचित को फोन कर मौके पर बुलाया, जिसके बाद उसे टीएमएच ले जाया गया.

अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पैर में गोली लगने की पुष्टि की. घटना की सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और फायरिंग करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !