Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Dhanbad News: गोविंदपुर में काम दिलाने के बहाने युवती से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामे के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक आवासीय सोसाइटी में काम दिलाने के बहाने असम की एक युवती को फ्लैट में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोसाइटी में हंगामा मच गया। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ मुंबई जा रही थी, लेकिन धनबाद रेलवे स्टेशन पर उसकी ट्रेन छूट गई। इसके बाद वह दो दिनों तक स्टेशन और आसपास के इलाके में भटकती रही। इसी दौरान उसकी मुलाकात स्टेशन के पास काम करने वाले राजू साव नामक व्यक्ति से हुई। आरोप है कि राजू साव ने युवती को घरेलू काम दिलाने का भरोसा दिया और उसे गोविंदपुर स्थित एक आवासीय सोसाइटी के फ्लैट में भेज दिया।

फ्लैट में काम के दौरान अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि वह फ्लैट में साफ-सफाई का काम कर रही थी, तभी वहां मौजूद व्यक्ति ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे शराब पिलाने की भी कोशिश की गई। युवती के शोर मचाने और मदद की गुहार लगाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद मामला खुलकर सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी के निवासी और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजू साव को पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

फ्लैट से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान बरामद
पुलिस ने फ्लैट की तलाशी के दौरान वहां से शराब की खाली बोतलें और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती घटना के बाद मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान है। इसी कारण उसका विस्तृत बयान तत्काल दर्ज नहीं किया जा सका। बताया जा रहा हैं कि पीड़िता का मोबाइल फोन भी खो गया है, जिससे उसके परिजनों से संपर्क करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच और विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !