Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Jharkhand News: झारखंड के मुंडा आभूषणों को मिला जीआई टैग, विरासत को मिली नई पहचान

Jharkhand News: झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक हस्तकला को बड़ी पहचान मिली है. राज्य के पारंपरिक मुंडा आभूषणों को भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्रदान किया गया है. इससे इन आभूषणों को अब देश और विदेश में अलग पहचान मिलेगी.

जीआई टैग मिलने के बाद मुंडा आभूषणों को कानूनी सुरक्षा भी प्राप्त हो गई है. अब इनकी नकल कर बाजार में बेचने पर रोक लग सकेगी. इससे पारंपरिक रूप से इन आभूषणों को बनाने वाले आदिवासी कारीगरों को अपनी कला का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद बढ़ी है.

इस उपलब्धि में नाबार्ड, स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों और संबंधित सरकारी विभागों की अहम भूमिका रही है. जीआई टैग से इन आभूषणों की विश्वसनीयता बढ़ेगी और इनके लिए नए बाजार के अवसर भी खुलेंगे.

नाबार्ड झारखंड की मुख्य महाप्रबंधक दीप्तिधारा घोष ने कहा कि यह झारखंड की पुरानी परंपरा और कला को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे कारीगरों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मुंडा समुदाय की यह अनूठी कला वैश्विक मंच तक पहुंचेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !