Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

BREAKING: झारखंड के महाधिवक्ता पद पर बड़ा बदलाव, राजीव रंजन का इस्तीफा मंजूर; रोहितश्य रॉय नियुक्त

BREAKING: झारखंड सरकार के विधि विभाग ने राज्य के महाधिवक्ता (Advocate General) के पद पर बड़ा बदलाव किया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के वर्तमान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।
वहीं, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

विधि विभाग, झारखंड मंत्रालय, धुर्वा, रांची की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद-165(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने यह नियुक्ति की है।

राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार
अधिसूचना के अनुसार राजीव रंजन द्वारा 14 जून को दिए गए त्याग-पत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद महाधिवक्ता पद पर नई नियुक्ति की गई।

रोहितश्य रॉय को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक झारखंड राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

सुबह इस्तीफा, रात में जारी हुई अधिसूचना
जानकारी के अनुसार राजीव रंजन ने रविवार सुबह महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने रोहितश्य रॉय को नया महाधिवक्ता नियुक्त करने का फैसला लिया।

अब राज्य सरकार के न्यायिक और संवैधानिक मामलों में सरकार का पक्ष झारखंड उच्च न्यायालय में रोहितश्य रॉय रखेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !