Husband Beat His Wife: पति द्वारा पत्नी को मारने पर पत्नी ने पति के खाने मे दो बार मिलाया जहर, पर पति ने खाने से किया इनकार,तीसरी बार पत्नी ने समोसा में दी पति को जहर , फिर बनाई चिकन,चिकन को पत्नी ने पति को खिलाई , पति बना चिकन देख रोक नहीं पाया अपने आप को खाते ही होने लगी पेट में दर्द उसके बाद हो गई मौत। पुलिस ने आरोपी पत्नी को लिया हिरासत मे,जाँच मे जुटी पुलिस।
आज पुरे देश मे सोनम और राजा रघुवंशी की घटना मीडिया के सुर्खियों मे है , और कुछ इसी तरह की घटना गढ़वा मे भी घटी है जो दिल को झकझोरने वाली घटना है। दरसल पति द्वारा पत्नी की पिटाई किए जाने के बाद पत्नी अपने पति को मारने पर इस कदर उतारू थी की उसने अपने पति को मारने के लिए दो दो बार खाना मे जहर मिला कर दी लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था पति ने दोनों बार खाने से मना कर दिया।
लेकिन महिला की शैतानी सोच ने आख़िरकार अपने पति को मार ही दिया क्योंकि इसबार उसने एक ऐसी तरकीब सोची की पति ने भी पत्नी की इस शैतानी चाल को को समझ नहीं सका, और पत्नी द्वारा दिया गया जहर युक्त खाना को खा लिया और खाने के बाद उसकी मौत हो गई । क्योंकि पत्नी ने इसबार चिकन बनाई और उस चिकन में ही जहर डाल दिया था पति गरमा गरम चिकन को देख अपने आप को रोक नहीं पाया और इस मौत के जहर निवाला बना लिया ।
दरसल गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव निवासी बुधनाथ सिंह 22 वर्ष की मौत संदिग्ध हालात में आज जहरीला पदार्थ के सेवन से हो गया है घटना की जानकारी पर पहुंची रंका पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।
इस बावत रंका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी ने दिए अपने कहानी वाले बयान में कहा है कि उसके घर में मुर्गा भात सभी को खाने के लिए तैयार किया गया था उसकी सास से नहीं बनती थी इसलिए उसने मुझे रास्ते से हटाने के लिए मुर्गा से भरे कटोरे में जहरीला पदार्थ डाल कर मुझे खिला कर मारना चाहती थी मगर भोजन परोसने के क्रम में जहरीला पदार्थ मिलाकर रखा मुर्गा और भात उसने अपने बेटे यानि मेरे पति को परोस दिया सभी लोग खाना खा कर सो गए ।
अचानक सुबह चार बजे मेरे पति बुधनाथ सिंह को पेट में जोरदार दर्द की शिकायत हुई और देखते देखते उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक की मां ने बहु पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है फिलहाल रंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है तथा मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत मे ले लिया है।
मुख्यालय डीएसपी यशोधरा ने बताया की प्रथम जाँच के क्रम मे पत्नी ही आरोपी निकली है क्योंकि उसने अपने पति को पहले समोसा में जहर दी , पति को शक हुआ फिर भी पत्नी ने बहाना बनाकर समोसा को खिला दिया , फिर चिकन बनाकर खिलाई उसके बाद पति के पेट में दर्द होने लगा उसके बाद उसकी मौत हो गई। देखा जाय तो पत्नी द्वारा पति को मारने के लिए कई बार योजना बनाई गई थी ये उसी का कुराफाती दिमाग़ था कि पहले समोसा में जहर दी उसके बाद मुर्गा बनकर खिलाया ताकि उसपर किसी को शक न हो । फिलहाल जाँच चल रही है।