Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-14

International News : जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों से करेंगे मुलाकात

International News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं। फ्रांस के नीस शहर में उनके आगमन के साथ ही यूरोप दौरे की शुरुआत हुई। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और जी-7 सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।


ग्लोबल साउथ की आवाज उठाएगा भारत, कई विश्व नेताओं से होगी मुलाकात

रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत जी-7 मंच पर केवल अपने हितों की ही नहीं, बल्कि ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशों की आकांक्षाओं और चिंताओं की भी आवाज उठाएगा। सम्मेलन के दौरान उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी समेत कई अन्य विश्व नेताओं से मुलाकात होने की संभावना है।

फ्रांस प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे, जो नवाचार, स्टार्टअप और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग को नई दिशा देगा। इसके अलावा जी-7 सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), आपूर्ति श्रृंखला, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और भू-राजनीतिक चुनौतियों जैसे अहम विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

फ्रांस में 15 से 17 जून तक आयोजित होने वाला जी-7 शिखर सम्मेलन भारत के लिए वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका और प्रभाव को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !