Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-18

Bokaro Police In Action: बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल पंपों से बैटरी चोरी करने वाला गिरोह धराया, इलेक्ट्रिशियन निकला मास्टरमाइंड

Bokaro: बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में लगे डीजल जनरेटर (डीजी) से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर निवासी चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक ओमनी कार, चोरी की गई बैटरी और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई बोकारो के एसपी की अगुवाई में मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता और बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने जरीडीह, बालीडीह और चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड सागर कुमार उर्फ इंजीनियर है, जो पेट्रोल पंपों में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह अपने तीन अन्य साथियों, रौशन कुमार वर्मा उर्फ धीरज वर्मा, मुकुल कुमार और अनुराग कुमार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बैटरी चोरी करता था। चोरी के बाद सभी आरोपी बरामद ओमनी कार में फरार हो जाते थे।

डीएसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी से पेट्रोल पंपों पर लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी और इलाके में अपराध पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !