Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-18

Jamshedpur News: कन्हैया सिंह को हाइकोर्ट से मिली राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज

Jamshedpur News: गैंगस्टर कन्हैया सिंह को हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा दोनों की जमानत रद्द करने की याचिका को हाइकोर्ट ने खारिज कर दी है. सोनारी के अमित राय हत्याकांड में दोनों सजायाफ्ता है. हालांकि इस मामले में जमानत मिल गयी है. जिसे राज्य सरकार ने हाइकोर्ट में चुनौती दी थी. 

कन्हैया सिंह फिलहाल जेल में है. मालूम हो कि अमित राय की 6 दिसंबर 2016 को सोनारी के शिवगंगा अपार्टमेंट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

इस मामले में अमित राय के पिता नागेंद्र राय ने सोनारी थाना में गैंगस्टर अखिलेश सिंह, हरीश सिंह, कन्हैया सिंह, सुधीर दुबे समेत अन्य के खिलाफ केस किया था. इस मामले में 30 जुलाई 2018 को जमशेदपुर कोर्ट के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुधीर दुबे, कन्हैया सिंह, मोहन यादव और संजीव गोराई को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी. जबकि अजय मंडल और संजय सोना को बरी कर दिया था.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !