Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-18

Jamshedpur Sonari Accident: JMM झंडा लगी हुई अनियंत्रित XUV 700 कार डिवाइडर से टकराई, बाल बाल बचे कार सवार, देखें VIDEO

Jamshedpur: शहर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक बड़ा हादसा टल गया। सोनारी पेट्रोल पंप के समीप एक सफेद रंग की XUV 500 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार JMM के केंद्रीय सदस्य मनोज यादव का बताया जा रहा है। वहीं बताया गया कि युवक तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे, तभी गाड़ी अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार सवार युवक किसी तरह सुरक्षित बच निकले।


हादसे की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !