Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-18

Farmers Got Relief From Rain: गालूडीह में बारिश से किसानों को मिली राहत

Farmers got relief from rain: मंगलवार को गालूडीह में झमाझम बारिश हुई, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश से धान की नर्सरियों में पानी भर गया है, जिससे किसानों को धान की खेती के लिए बड़ी राहत मिली है। धान की नर्सरी पानी के अभाव में पीले पड़ गए थे, लेकिन बारिश के बाद उनमें जान आ गई है।
बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है, खासकर धान के बिचड़े तैयार होने में बारिश वरदान साबित होगी। किसानों ने बताया कि इस वर्षा से बिचड़े को संजीवनी मिली है। बारिश से अन्य फसलों में भी पानी जमा होने से जल रहे फसलों में जान आ गई है और फसलें लहलहाने लगी हैं।
हालांकि, बारिश होने से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जर्जर सड़क और उस पर बने गड्डों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क पर जमी हुई पानी स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और सरकार की पोल खोल रही है।
दारिसाई के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के सह निदेशक डॉ एन सलाम ने कहा कि यह मॉनसून की बारिश है, जो खरीफ फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। उन्होंने कहा कि जो किसान खेतों में धान बीज डाल दिया है और जो बीज डालने वाले हैं, दोनों के लिए यह बारिश लाभकारी साबित होगी। साथ ही अन्य फलदार पौधों के लिए भी बारिश लाभकारी होगी।
गालूडीह में बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश से धान की नर्सरियों में पानी भर गया है और अन्य फसलों में भी जान आ गई है। हालांकि, जर्जर सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !