Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-17

Saraikela News: सरायकेला धरती आबा जनभागीदारी अभियान की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, योजनाओं की जानकारी और आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

सरायकेला: 15 से 30 जून 2025 तक चलने वाले धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों की समीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पंचायत में निर्धारित तिथियों पर शिविर आयोजित किए जाएं और सभी विभागों के स्टॉल लगाकर केंद्र व राज्य की जनहित योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाए।

उन्होंने कहा कि शिविर में लाभुकों से तत्काल आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और संबंधित विवरण पोर्टल पर समय पर अपलोड किया जाए। साथ ही, सभी विभागीय अधिकारी सक्रिय भागीदारी करते हुए आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं।


पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने शिविर स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रत्येक शिविर में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। उन्होंने थाना स्तर पर एक सूचना स्टॉल लगाने का सुझाव भी दिया, जिससे फ्रेंडली पुलिसिंग को बढ़ावा मिल सके और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जा सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, डीआरडीए निदेशक डॉ. अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, नगर आयुक्त रवि प्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !