Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Seraikela News: सरायकेला में नशे के खिलाफ बिगुल, “नशा मुक्त झारखंड” अभियान का आगाज, 11 जून को निकलेगी बाइक रैली

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में राज्य सरकार के निर्देश पर 10 जून से 26 जून तक चलने वाले राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से विभिन्न प्रखंडों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।अभियान के पहले दिन गम्हरिया, चांडिल, नीमडीह और ईचागढ़ प्रखंडों में स्वास्थ्य कर्मियों को “नशा मुक्त झारखंड” का संकल्प दिलाते हुए नशे के विरुद्ध शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान सभी ने समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

प्रभात फेरी और रैली से दिया जागरूकता का संदेश
शपथ ग्रहण के बाद विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आम लोगों को निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज निर्माण के लिए जनसहभागिता का आह्वान किया गया।

स्वास्थ्य केंद्रों में प्रदर्शित की गई जागरूकता सामग्री
अभियान के तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आईईसी (IEC) सामग्री प्रदर्शित की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को नशे से होने वाली गंभीर बीमारियों और उसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।

11 जून को निकलेगी बाइक रैली
सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति और उसके परिवार के लिए कई तरह की समस्याएं खड़ी कर देती है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। अभियान के अगले चरण में शेष प्रखंडों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 11 जून को सदर अस्पताल, सरायकेला से बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !